Thursday 15 August 2019

छैना रसगुल्ला बनाना | बीकानेरी रसगुले बनाना | बंगाली रसगुल्ले केसे बनाये


छैना रसगुल्ला भारत के साथ साथ विश्वभर में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।  छैना रसगुल्ले का नाम सुनते ही मुंह में मिठास सी भर जाती है। बीकानेरी रसगुल्ला भारत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।  इसे बनाना थोड़ा मुश्किल जरूर है,  लेकिन हम आपको बहुत ही आसान तरीका बताएंगे  जिससे आप  अपने घर पर आसानी से  बहुत ही स्वादिष्ट और स्पंजी रसगुल्ले बना लेंगे। तो  आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनाते है –

छैना का रसगुल्ला बनाने के लिए हमें दो प्रोसेस करनी पड़ती है
1. दूध से छेना/पनीर बनाना
2. रसगुल्ले बनाना

दूध से छेना/पनीर बनाना
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना ही है, जिसे हम ताजा छैना डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर भी  बना सकते हैं।  यहाँ हम आपको बताएँगे की घर पर छैना केसे बनाते है ।

छैना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients for Chenna/Paneer) :-
दूध (Milk)1 लीटर  फुल क्रीम ( 4 कप) / 1 Litre full cream ( 4 cup)
नीबू का रस या सिरका (Lemon Juice or Vinegar)2 टेबल स्पून (2 Tsp)

छैना बनाने की विधि (How to make Chenna/Paneer)
छैना बनाने के लिए-
1. दूध को साफ पतीले मे गरम करना रखेंगे।  7 से 8 मिनट तक मध्यम आंच पर उबलने देंगे।
2. दूध में उबाल आने पर इसमे 2 टेबल स्पून सिरका डालेंगे और चम्मच से तब तक हिलाते रहेंगे जब तक की पानी और छेना अलग अलग ना दिखने लगे।
3. अब हम इसे किसी साफ और झीने कपड़े से छान लेंगे।
4. अब छेन्ना को 3 से 4 बार साफ पानी से धो लेंगे उर 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना और मुलायम कर लीजिये।  
5. अब रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है। छेन्ना से समान आकार की बॉल/गोली बना के एक बर्तन में रख लेंगे।  

रसगुल्ले बनाना

रसगुल्ले बनाने के लिए  आवश्यक सामग्री (Ingredients for Rasgulla) :-
1. चीनी (Sugar) - 400 ग्राम (2 कप)
2. पानी (Water)800 ml (4 कप)
3. छेन्ना से बनी समान आकार की बॉल/गोली      

विधि – How to make Rasgulla(Bikaneri Rasgulla)
1. सबसे पहले चाशनी बनाते है  : 2 कप चीनी और 4 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये।
2. चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये।
3. ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, अगर चाशनी गाढ़ी होने लगे तो रसगुल्ला पकते समय 1 – 2 कप तक पानी डाल सकते हैं।
4. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जायें और रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.  रसगुल्ले चीनी के पानी (चाशनी) में ही ठंडे होने दीजिये।
5. अब  छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 4-5 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगेइन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं.  ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bikaneri Rasgulla) परोसिये और खाइये.

सावधानियां
1. छैना हमेशा ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और 1-2 बार ठंडे पानी से धो लीजिये.
3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.


No comments:

Post a Comment

वेज मोमोज रैसिपि | Veg Momos Recipe | How to make Momos at Home | Ghar me Momo kese Banaye

मोमोज तिब्बत की रैसिपी है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में भी मोमोज को बहुत पसन्द किया जाता है और खाया जाता है। यह एक ...